Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह
Keshav Times

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

- आरोपी के घर की महिलाओं से पूछताछ में नहीं मिला कोई सुराग, देर होने पर बढ़ते जा रही है परिजनों की चिंता

केटी न्यूज/डुमरांव

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

11 जनवरी को नोनियापुरा गांव से लापता हुए ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी रविरंजन पाठक उर्फ मूसन पाठक का पता लगाने के लिए पुलिस ने एसएफएल टीम व डॉग स्क्वायड का सहारा लिया है। रविवार की रात कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियापुरा स्थित आरोपी मनू बिंद के घर पटना से आई एसएफएल की टीम पहुंची तथा कई साक्ष्यों को अपने साथ फारंेसिक जांच के लिए ले गई।

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

जबकि डिहरी से आए डॉग स्क्वायड की टीम भी उसके घर का मुआयना की। लेकिन फौरी तौर पर सफलता हाथ नहीं लगी है। फारेंसिक टीम ने आरोपी के घर के दीवाल में सटे बाल, जमीन पर गिरे खून के छींटे को जांच के लिए अपने साथ ले गई है। वहीं सोमवार को डॉग स्कवायड टीम डिहरी से पहुची पहले लापता व्यक्ति के जैकेट स्वान दस्ता को दिया गया

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

उसके बाद आरोपी के घर से निकल कर कुत्ता पूरब दिशा में नोनियापुरा गांव के तरफ गया वहां से खोजी कुत्ता फिर वापस आरोपी के घर पर आया लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया। खोजी कुत्ते को आरोपी के घर के 500 मीटर के दायरे में घुमाया गया,

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

इसके बाद उसे लौटा लिया गया। इसके साथ हीं डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी, ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,सब इंस्पेक्टर रवि कुमार कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार सहित पुलिस बल के मौजूदगी में घटना स्थल के कोने कोने की तलाशी ली गई ताकि कुछ हाथ लग सके। लेकिन पुलिस न तो परिजनों से ही कोई ठोस जानकारी ले सकी है और न ही उसके घर से कुछ ठोस साक्ष्य ही हासिल कर पाई है। जिस कारण पुलिस अभी हवा मेें ही तीर चलाने जैसा काम कर रही है। 

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

क्या है मामला

बता दें कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी 41 वर्षीय रविरंजन पाठक उर्फ मूसन पाठक 11 जनवरी को अपने घर से यह बोलकर निकला था कि मैं नोनियापुरा मनू बिंद के घर अपने रूपयों का तगादा करने जा रहा हूं। लेकिन उसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया। परिजनों ने 13 जनवरी को इस मामले में ब्रह्मपुर थाने में एफआईआर दर्ज करया। जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी। रविवार को आरोपी के घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका। उसके संबंध में जानकारी नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ते जा रही है। 

अब एसएफएल व डॉग स्क्वायड की टीम सुलझाएगी रविरंजन के गायब होने का रहस्य

कहते है डीएसपी

इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के परिजनों से पूछताछ की गई है। डॉग स्क्वायड तथा फारेंसिक टीम का सहारा भी लिया गया है। जल्दी ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। - अफाक अख्तर अंसारी, डीएसपी, डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।