Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

बक्सर में ठगी के जाल में फंसा राजस्थान का दूल्हा : दुल्हन दिखाकर 90 हजार ऐंठे, गंगा स्नान के बहाने गिरोह ने दिया चूना

तियरा बघेलवा मोड़ पर बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी के सपने लेकर राजस्थान से आए युवक को ठगी का शिकार बनाकर गिरोह के सदस्य फरार हो गए। अलवर निवासी दीपक जायसवाल नामक युवक प्रेम-विवाह के बहाने ठग लिए जाने के बाद रोते हुए राजपुर थाना पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बक्सर में  ठगी के जाल में फंसा राजस्थान का दूल्हा : दुल्हन दिखाकर 90 हजार ऐंठे, गंगा स्नान के बहाने गिरोह ने दिया चूना

-- पहले भी बक्सर में हो चुकी है ऐसी घटनाएं, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/राजपुर

तियरा बघेलवा मोड़ पर बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी के सपने लेकर राजस्थान से आए युवक को ठगी का शिकार बनाकर गिरोह के सदस्य फरार हो गए। अलवर निवासी दीपक जायसवाल नामक युवक प्रेम-विवाह के बहाने ठग लिए जाने के बाद रोते हुए राजपुर थाना पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।दीपक ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले अलवर में एक ट्रक चालक से उसने अपनी शादी की इच्छा जाहिर की थी। इसके कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर बक्सर के हरिओम नामक युवक का फोन आया, जिसने दावा किया कि वह उसकी शादी करा देगा।

बक्सर में  ठगी के जाल में फंसा राजस्थान का दूल्हा : दुल्हन दिखाकर 90 हजार ऐंठे, गंगा स्नान के बहाने गिरोह ने दिया चूना

विश्वास में आए दीपक की कई बार हरिओम से फोन पर बात हुई और उसकी बातों में आकर वह दो दिसंबर को बक्सर पहुंच गया। यहां उसे एक होटल में रुकवाया गया, जहां कथित दुल्हन और उसके परिजन बनकर आए लोग मिलते-जुलते रहे।बुधवार की सुबह होटल से बाहर निकालकर उसे रामरेखा घाट ले जाया गया, जहां गंगा स्नान कराया गया। इसके बाद पूरा गिरोह एक टेंपो में बैठाकर उसे चौसा की ओर ले गया। चौसा बाजार पहुंचने पर कपड़े खरीदने के बहाने गिरोह ने दीपक से मोटी रकम की मांग की। दीपक ने घरवालों से संपर्क कर लगभग 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।इसके बाद कहानी और पेचीदा हो गई। कथित दुल्हन व उसके परिजन टेंपो में आने का बहाना बनाकर गायब हो गए, जबकि गिरोह का एक सदस्य दीपक को बाइक पर बैठाकर कोचस की ओर चल पड़ा।

बक्सर में  ठगी के जाल में फंसा राजस्थान का दूल्हा : दुल्हन दिखाकर 90 हजार ऐंठे, गंगा स्नान के बहाने गिरोह ने दिया चूना

राजपुर के पास तियरा बघेलवा मोड़ पर मिठाई खरीदने के बहाने उस युवक ने भी बाइक समेत चंपत हो गया। खुद को ठगी का शिकार समझ दीपक मोड़ पर बैठकर रोने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से वह राजपुर थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और ठगी गिरोह की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शादी या किसी अन्य लालच के नाम पर अनजान लोगों के झांसे में न आएं।

बक्सर में  ठगी के जाल में फंसा राजस्थान का दूल्हा : दुल्हन दिखाकर 90 हजार ऐंठे, गंगा स्नान के बहाने गिरोह ने दिया चूना

फिलहाल पुलिस मामले को संगठित ठगी गिरोह की हरकत मानते हुए कई बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है।गौरतलब हो कि पूर्व में भी इटाढ़ी, राजपुर आदि थाना क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कही इनका संगठित गिरोह तो नहीं है। बहरहाल, आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उनलोगों के द्वारा ऐसी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है कि नहीं।अब लोगों की निगाहे पुलिस जांच पर टिक गई है कि पुलिस कब तक राजस्थान के युवक से शादी के नाम पर रूपए ऐठने वाले गिरोह को बेनकाब करती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।