Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत, शहीद कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत, शहीद कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/डुमरांव 

अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत, शहीद कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

डुमरांव प्रखंड स्थित अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद अग्निशमन सेवा सप्ताह में अग्निशमन अधिकारी बुन्नी साह और प्रधान अग्निशमन अनिल कुमार ने  इस बार अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह में प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत, शहीद कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

इस दौरान एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए एक भीषण अग्निकांड में बचाव कार्य करते हुए 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये ही प्रतिवर्ष इस दिन अग्नि शमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है।

अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत, शहीद कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह मना कर जन-जन तक अग्निकाण्ड से निवारण का मार्ग प्रशस्त करना हमारा लक्ष्य हैं। अग्नि दुर्घटना के अतिरिक्त मानव जाति की सेवा में जवानों का पूरा सहयोग एवं समर्पण रहेगा। मौके पर अग्निशमन कर्मी पवन कुमार, मो इब्राहिम, अशोक तिवारी, प्रदीप कुमार, प्रियंका भारती, लवली कुमारी, मोती कुमार तथा सुशील कुमार मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।