Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग
Keshav Times

तेज रफ्तार का कहर: ठोरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर

केटी न्यूज/चौसा बक्सर–चौसा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की अहले सुबह तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपा दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ठोरा गांव के समीप आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब सड़क लगभग सुनसान थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए और कुछ देर तक सड़क किनारे ही पड़े रहे।

तेज रफ्तार का कहर: ठोरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर
तेज रफ्तार का कहर: ठोरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। ठोरा गांव के समीप अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही।इसी बीच इलाके में गश्ती कर रही पुलिस की नजर सड़क किनारे पड़े घायलों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भिजवाया।

तेज रफ्तार का कहर: ठोरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।मुफस्सिल अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यायीपुर गांव निवासी 47 वर्षीय मनोज पासवान और मल्लाह चकिया गांव निवासी 30 वर्षीय हिमांशु चौधरी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।

तेज रफ्तार का कहर: ठोरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर

बताया जा रहा है कि मनोज पासवान किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठोरा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में सड़क पर सतर्कता और गति नियंत्रण बेहद जरूरी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।