Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

सुबह में नदी में उतराया मिला पशुपालक का शव, सगे भाई ने खोजा

सुबह में नदी में उतराया मिला पशुपालक का शव, सगे भाई ने खोजा

- पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिलेगा शव

-  सोमवार की शाम भैसही नदी में डूब गया था लाला चौधरी

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

सोमवार की शाम भैसही नदी में डूबे पुराना भोजपुर तकिया मोहल्ला के पशुपालक लाला चौधरी का शव मंगलवार को सुबह करीब 6:30 बजे नदी में उतराया मिला। मृतक के सगे भाई दशरथ चौधरी की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने उसे पानी से बाहर निकाला। इसके पहले आधी रात तक स्थानीय गोताखोर अपनी जान की परवाह छोड़ नदी में शव की तलाश करते रहे थे। लेकिन अंधेरा होने तथा नदी में भारी मात्रा में जलकुंभी होने से उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। अहले सुबह से ग्रामीणों ने एक बार फिर से शव को तलाशने का काम शुरू किया। इस दौरान एक बड़े दायरे में लगी जलकुंभी को नदी से बाहर निकाला जाने लगा। जलकुंभी निकाले जाने के दौरान ही घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर नदी के उतरी किनारे पर उसका शव पानी में उतराया दिखा। मृतक के भाई दशरथ चौधरी की नजर सबसे पहले उस पर पड़ी। शव को पानी से निकाले जाने के बाद परिजनों के रोने चिखने से नदी के किनारे का माहौल गमगीन हो गया था।

स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि पुराना भोजपुर तकिया मोहल्ला का लाला चौधरी सोमवार की शाम गाय चरा कर लौट रहा था इस दौरान वह भैसही  नदी में डूब गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह गायों साथ नदी के पार कर गया था। लेकिन किनारे पर आकर उसका पैर फिसल गया तथा वह पीछे की तरफ नदी में गिर गया और जलकुंभी में फंसने के कारण  निकल नहीं पाई।

https://keshavtimes.com/देखते-ही-देखते-भैसही-नदी-में-समा-गया-पशुपालक-मचा-कोहराम-शव-की-तलाश-जारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।