बक्सर के पूर्व डीडीसी डा. महेन्द्र पाल सहित 19 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मिला आईएएस में प्रमोशन

बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रन्नोति मिला है। जिसकी केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चयन सूची वर्ष 2024 के अंतर्गत इन अधिकारियों को बिहार कैडर में नियुक्त किया गया है।

बक्सर के पूर्व डीडीसी डा. महेन्द्र पाल सहित 19 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मिला आईएएस में प्रमोशन

केटी न्यूज/पटना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को अब भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रन्नोति मिला है। जिसकी केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चयन सूची वर्ष 2024 के अंतर्गत इन अधिकारियों को बिहार कैडर में नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार के कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (क्वच्ज्) ने यह अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को प्।ै में पदोन्नति दी जा रही है।

आईएएस में प्रमोशन पाने वाले 19 अफसरों की सूची

अरविंद कुमारए प्रमोद कुमार, विनय कुमार, अभय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अमित कुमार, कुमारी सीमा, डॉ. महेन्द्र पाल, राशिद कलीम अंसारी, मोहम्मद मुमताज आलम, विजय कुमार, सुषांत कुमार, मनोज कुमार रजक, राम कुमार पोद्दार,, राजेश परिमल, राज मोहन झा, राजीव रंजन प्रभाकर, धनंजय कुमार, राकेश कुमार

केंद्र सरकार ने बिहार सरकार के परामर्श से की नियुक्ति

सूत्रों के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के तहत किया गया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के परामर्श से रिक्त पदों के विरुद्ध इन अधिकारियों को प्।ै में शामिल किया है। सभी चयनित अधिकारियों को प्रोबेशन अवधि पर रखा गया है, और वे अब बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।