Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

हत्या के आरोप में मंडल कारा में कैदी मौत परिजनों ने सड़क पर की आगजनी व जाम

20 जून को मुंगेर मंडलकारा में बंद दो कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें गंभीर रूप से घायल कैदी धीरज की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक का शव के मुंगेर पहुंचते ही परिजन जमकर बवाल काटा शव को सड़क पर रखकर टायर जलाकर मुआवजे की मांग को सड़क जाम कर दिया।

हत्या के आरोप में मंडल कारा में कैदी मौत परिजनों ने सड़क पर की आगजनी व जाम

हत्या के आरोप में मंडल कारा में कैदी मौत परिजनों ने सड़क पर की आगजनी व जाम

- 20 जून को दो कैदियों के बीच मारपीट में हुआ था घायल

केटी न्यूज/पटना/मुगेर।

20 जून को मुंगेर मंडलकारा में बंद दो कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें गंभीर रूप से घायल कैदी धीरज की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक का शव के मुंगेर पहुंचते ही परिजन जमकर बवाल काटा शव को सड़क पर रखकर टायर जलाकर मुआवजे की मांग को सड़क जाम कर दिया। वहीं परिजन जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम की सूचना एसडीएम व एसडीपीओ कासिमबाजार थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

हत्या के आरोप में मंडल कारा में कैदी मौत परिजनों ने सड़क पर की आगजनी व जाम

उग्र ग्रामीणों व परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप था कि जेल के भीतर सेल में ईंट कहां से आई, जेलर को इसका जवाब देना होगा। जानकारी के अनुसार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज और उसके दो चचेरे भाई अपनी भाभी की हत्या के मामले में 2021 से मंडल कारा में बंद थे। जब वे सेल संख्या 9 में भोजनकाल के समय बंद थे, तो दोनों चचेरे भाई धीरज और कपिलदेव मंडल के बीच किसी बात को लेेकर कहासुनी शुरू हो गई।

हत्या के आरोप में मंडल कारा में कैदी मौत परिजनों ने सड़क पर की आगजनी व जाम

देखते-देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और कपिलदेव मंडल ने धीरज के सिर पर ईट से हमला कर दिया। जिसमें धीरज को गंभीर रूप से चोंटे आई। धीरज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। सोमवार की शाम धीरज की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हत्या के आरोप में मंडल कारा में कैदी मौत परिजनों ने सड़क पर की आगजनी व जाम

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि मृतक कैदी के परिजनों को आश्वासन दिया गया है। उनकी मांग को जिला प्रशासन के समक्ष रखी जायेगी। वहीं इस घटना को लेकर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसडीपीओ ने कहा की मृतक के परिजनों को 23 हजार रुपए दिया गया है। परिजनों द्वारा दिए गए मांग के आवेदन को ले ली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।