सगुना मोड़ से गिरफ़्तार बक्सर का मोस्ट वांटेड राजा दुबे, अर्जुन यादव व हृदया यादव हत्याकांड समेत आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं में हाथ
बक्सर जिले के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने मोस्ट वांटेड अपराधी राजा दुबे को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। राजधानी पटना के सगुना मोड़ इलाके से एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बक्सर पुलिस की एक विशेष टीम पटना पहुंची और आरोपी को अपने साथ बक्सर के लिए रवाना हो गई। इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने की है।
केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर जिले के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने मोस्ट वांटेड अपराधी राजा दुबे को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। राजधानी पटना के सगुना मोड़ इलाके से एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बक्सर पुलिस की एक विशेष टीम पटना पहुंची और आरोपी को अपने साथ बक्सर के लिए रवाना हो गई। इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने की है।राजा दुबे पर बक्सर जिले में तीन हत्याओं और उत्तर प्रदेश के बनारस में लगभग तीन हत्याओं के गंभीर आरोप दर्ज हैं।

वह बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र में हुए राजद नेता अर्जुन यादव और प्रॉपर्टी डीलर हृदया यादव हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि वह संगठित अपराध से जुड़ा कुख्यात नाम रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा दुबे ईटाढ़ी थाना क्षेत्र के सिकटोना गांव का रहने वाला है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और फिलहाल पटना के सगुना इलाके में अपनी प्रेमिका के घर पर छिपकर रह रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने पूरी योजना के साथ छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया।राजा दुबे की गिरफ्तारी से बक्सर और आसपास के इलाकों में सक्रिय अपराधी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और फरारी के दौरान मिली मदद की जानकारी जुटाने में लगी है। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। बक्सर पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि लंबित मामलों की कड़ियां जोड़ी जा सके।

