मठिला में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार

कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में हेरोइन बरामदगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए कथित सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरेंद्र सिंह, पिता स्व. राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

मठिला में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार

__ महिला तस्कर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया सप्लायर का नाम, 5.20 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी

केटी न्यूज/डुमरांव।

कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में हेरोइन बरामदगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए कथित सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरेंद्र सिंह, पिता स्व. राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मामला 6 जुलाई 2026 का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मठिला गांव में रूनी देवी के घर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान घर के आंगन में स्थित अर्धनिर्मित शौचालय की दीवार में छिपाकर रखी गई 24 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई थी। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 5.20 ग्राम था। पुलिस ने मौके से 2110 रुपये नकद भी जब्त किए थे।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में रूनी देवी ने कथित तौर पर बीरेंद्र सिंह का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में लगातार की गई छापेमारी के बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, बीरेंद्र सिंह इस मामले में अप्राथमिक अभियुक्त था और रूनी देवी को हेरोइन उपलब्ध कराता था। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच में जुटी है।