बूथों को मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक
भारतीय जनता पार्टी ब्रह्मपुर ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक रविवार को छोटकी नैनीजोर में मंडल महामंत्री सर्वदेव तिवारी के दरवाजे पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।
भारतीय जनता पार्टी ब्रह्मपुर ग्रामीण मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक रविवार को छोटकी नैनीजोर में मंडल महामंत्री सर्वदेव तिवारी के दरवाजे पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता रामजी तिवारी उर्फ बुआ तिवारी ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष चिंताहरण पासवान ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और स्थानीय लोगों को इससे जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि कार्यक्रम के संदेश को केवल बूथ तक सीमित न रखते हुए गांव-गांव तक पहुंचाया जाए।

बैठक में संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए डिजिटल प्रशिक्षण को भी महत्वपूर्ण विषय के रूप में रखा गया। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी देने तथा पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को नियमित करने और आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला मंत्री विनोद तिवारी उर्फ बुलेट तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, सर्वदेव तिवारी, आलोक तिवारी, त्रिलोकी तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, विनोद पांडेय, सत्यदेव तिवारी, रामाशंकर तिवारी, सुनील तिवारी, श्रीकृष्ण राम, रामसागर तिवारी, रघुबर तिवारी, भरत तिवारी, बबलू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, ब्रह्मेश्वर यादव, लालजी रजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

