डुमरांव में 30 डिलीवरी बॉय की होगी सीधी भर्ती, 15 से 20 हजार तक मिलेगा वेतन

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से 31 अगस्त को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिलीवरी बॉय के 30 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को डुमरांव में कार्य करना होगा।

डुमरांव में 30 डिलीवरी बॉय की होगी सीधी भर्ती, 15 से 20 हजार तक मिलेगा वेतन

केटी न्यूज/बक्सर। 

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय बक्सर की ओर से 31 अगस्त को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिलीवरी बॉय के 30 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को डुमरांव में कार्य करना होगा।

नियोजन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक अथवा इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। आवेदकों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 15 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर ऑन स्पॉट किया जाएगा।

जॉब कैम्प का आयोजन संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर, आईटीआई मैदान, बक्सर में किया जाएगा। कैम्प में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चयन प्रक्रिया चलेगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है।

जिन युवाओं ने अभी तक नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में अपना बायोडाटा एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। कैम्प में प्रवेश और भागीदारी पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। नियोजन विभाग ने स्पष्ट किया है

कि नियुक्ति से संबंधित शर्तों एवं प्रक्रिया के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। जॉब कैम्प के आयोजन में जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।