Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

डुमरांव में उम्मदा क्वालिटी के शिमला मिर्च का उत्पादन देख डीएम खुश

डुमरांव में उम्मदा क्वालिटी के शिमला मिर्च का उत्पादन देख डीएम खुश

- प्रगतिशील किसान अभय राय के खेत का डीएम ने किया निरीक्षण

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में उम्मदा क्वालिटी के शिमला मिर्च का उत्पादन देख डीएम खुश

डीएम अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को डुमरांव के प्रगतिशील किसान अभय राय के खेत का निरीक्षण किया। उन्हें जानकारी मिली थी कि दक्षिण टोला के किसान सब्जी तथा फल की खेती कर किसानों के लिए मिशाल बन रहे है वही उनके उत्पाद भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरे उतर रहे है। जानकारी मिलते ही वे पूरे लाव लश्कर के साथ टेढ़की पुल के पास स्थित किसान अभय राय के खेत में गए। जिस समय डीएम खेत पर पहुंची तो किसान खेत में तैयार शिमला मिर्च को तोड़कर बाजार भेजने की तैयारी कर रहे थे।

डुमरांव में उम्मदा क्वालिटी के शिमला मिर्च का उत्पादन देख डीएम खुश

पहले तो किसान डीएम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को देख अचरज में पड़ गया, लेकिन जैसे ही माजरा समझा वह उत्साहित हो डीएम ने अपने खेत में उगे शिमला मिर्च सहित अन्य उत्पादों को दिखाने लगा। बेहतर क्वालिटी का शिमला मिर्च का उत्पादन देख हर पदाधिकारी दंग था। डीएम ने किसान के प्रयास की जमकर सराहना की तथा अन्य किसानों को

डुमरांव में उम्मदा क्वालिटी के शिमला मिर्च का उत्पादन देख डीएम खुश

भी ऐसी खेती के लिए प्रेरित करने को कहा। खेत में शिमला मिर्च के अलावे केला ब्रोकली पपीता लहलहा रहे थे। उन्होंने सब्जी की खेती के पूरे तौर तरीकों को जाना। इसमें प्राप्त होने वाले सरकारी सहायता की जानकारी ली। खासकर डीप इरीगेशन तथा हॉर्टिकल्चर विभाग से अनुदानित दर पर मिलने वाले पौधे की जानकारी ली। किसान ने गर्मी के दिनों में तरबूज एवं खरबूज के

डुमरांव में उम्मदा क्वालिटी के शिमला मिर्च का उत्पादन देख डीएम खुश

अलावे वृहद पैमाने पर होने वाले सब्जी की खेती एवं उसके खपत की जानकारी दी। इस दौरान डीएम किसान से सब्जी की खेती से प्रतिवर्ष होने वाले 10 लाख रुपया और उससे अधिक आय पर खूब खुश नजर आए। मौके पर डीडीसी डॉ महेंद्र पाल, एसडीओ कुमार पंकज, सीओ अंकिता सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।