Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

किसानों को नई राह दिखा रहा है दियरांचल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी - आनंद झा

किसानों को नई राह दिखा रहा है दियरांचल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी - आनंद झा

- जैविक कृषि मिशन के एसपीएमयू ने किया एफपीओ का निरीक्षण, जैविक सरसो व मशाला उत्पादों को देख जताई खुशी

केटी न्यूज/सिमरी

दियरांचल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी क्षेत्रिय किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ ही बिहार राज्य जैविक मिशन को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उक्त बातें बिहार राज्य जैविक मिशन के एसपीएमयू आनंद झा ने गुरूवार को आशा पड़री के पास स्थित दियारांचल एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण करने के बाद कही। इसके पहले श्री झा ने एफपीओ का निरीक्षण किया तथा एफपीओ द्वारा उत्पादित किए जा रहे जैविक मसालों तथा सरसों तेल को भी देखा। वही उन्होंने एफपीओ से जुड़ी संचिकाओं का अवलोकन कर संतोष जताया। जिसमें डीपीएमयू ऋषभ राज ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। निरीक्षण के दौरान श्री झा इस एफपीओ के अब तक के कार्यों से बहुत ही प्रभावित हुए। वे इस कंपनी के दस्तावेज एवं आंकड़ा संरक्षण से ख़ुश थे। उन्होंने एफपीओ के कार्य की सराहना के साथ ही बिहार राज्य जैविक मिशन के विजन को सफल बनाने के लिए डायरेक्टर विनोद तिवारी, रंजना मिश्रा समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इस एफपीओ से अबतक 127 किसान जुड़े है जो जैविक तरीके से खेती कर रहे है। राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एफपीओ का गठन करवाई है। राज्य सरकार के इस अभियान को धरातल पर उतारने में इस एफपीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एफपीओ द्वारा जैविक तरीके से उत्पादित सरसो का उत्पादन करवाने के साथ ही उसका तेल निकलवाया जा रहा है और उसके खल्ली तक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एफपीओ के प्रयास से इलाके के किसान जैविक खेती के लिए प्रेरित हो रहे है। यह इस एफपीओ की बड़ी उपलब्धि है। वही उन्होंने कहा कि यह एफपीओ किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध भी बना रही है। श्री झा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस एफपीओ को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर रंजन मिश्र समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।