Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

पीजी कॉलेज में छात्रा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

पीजी कॉलेज में छात्रा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

केटीन्यूज/गाजीपुर

कॉलेज प्रांगण में 32 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के 21वें दिन आमरण अनशन शुरू हो गया है। आमरण अनशन के तीसरे दिन भी छात्र आंदोलित रहे। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में दीपक उपाध्याय,आकाश चौधरी, निखिल राज भारती, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, अमृतांश बिन्द, प्रिंस प्रजापति, धन्नजय कुशवाहा, निलेश बिन्द, आरती बिंद है। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर हम बैठने को विवश हुए हैं।

पीजी कॉलेज में छात्रा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग, बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने, अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग, फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,

पीजी कॉलेज में छात्रा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय, तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग, महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल राहुल कुमार, आलोक कुमार राय, सुजीत यादव, हरिओम सिंह यादव, संदीप चौहान, अनूप यादव, नितेश कुमार , अमित चौधरी, राकेश यादव, बृजेश यादव, विकास तिवारी, विकास यादव आदि छात्र मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।