Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

स्टेज पर जयमाल के बाद सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन की भरी मांग, जमकर हुई कुटाई, बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया दुल्हा

स्टेज पर जयमाल के बाद सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन की भरी मांग, जमकर हुई कुटाई, बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया दुल्हा

केटी न्यूज/गाजीपुर

बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। इस बरात में लोगों की नजर से बचते हुए दुल्हन का प्रेमी भी प्रेमिका के द्वार पहुंच गया। स्टेज पर  जयमाल का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। इसके बाद आशीर्वाद प्राप्त कर रहे दूल्हा -दुल्हन के बीच पहुंचे प्रेमी ने भरी सभा में दुल्हन का सिंदूरदान कर दिया। इस घटनाक्रम से हरकत में आए लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस प्रकरण में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की रात करूई धनेशपुर से बारात आई हुई थी। डीजे पर थिरकते हुए युवा भी दिखाई दे रहे थे। कन्या पक्ष के लोग बारात के खाने-पीने से लेकर मिष्ठान की व्यवस्था में लगे हुए थे। सबकुछ बहुत ही अच्छी तरह से चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। जयमाल की तैयारी कर दूल्हे और दुल्हन के बीच वरमाला भी पहनाया जा चुका था। तभी कुछ ऐसा वाकया हुआ कि वर पक्ष और कन्या पक्ष की खुशियां तबाह हो गई।

स्टेज पर जयमाल के बाद सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन की भरी मांग, जमकर हुई कुटाई, बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया दुल्हा

हुआ यूं कि जयमाल होने के बाद आशीर्वाद कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दुल्हन का आशिक स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन की मांग को सिंदूर से भर दिया। यह देख आस-पास खड़े घराती पक्ष के लोगों ने आरोपी आशिक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची बिरनो पुलिस ने मामले को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। घायल सिरफिरे को इलाज के लिए भेजा गया, वहीं बारात लेकर आया हुआ दूल्हा और परिजनों के बीच शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। काफी देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर वापस चला गया।

स्टेज पर जयमाल के बाद सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन की भरी मांग, जमकर हुई कुटाई, बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया दुल्हा

दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था व खर्च हुए रुपए को भी दंड लगाते हुए वसूल लिया। आरोपी आशिक पूर्व में भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है। इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष बिरनो थाने पहुंचा और आरोपी आशिक रामशीष के खिलाफ तहरीर भी दी। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। दुल्हन के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।