Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

केटी न्यूज/गाजीपुर। 

जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहपुर बाजार में खरीदारी कर घर लौट रहे किन्नर  को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में लहूलुहान किन्नर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

इलाके के  नंदगंज अंतर्गत बरहपुर निवासी गंगा किन्नर उर्फ हर्ष (24) पुत्र गणेश उपाध्याय देर रात को बरहपुर मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रहा था कि तभी पीछे से बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उसे नजदीक आकर गोली मार दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

बता दे कि गोली गंगा किन्नर के बाएं कंधे पर लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उधर गोली की आवाज सुनकर आस- पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायल किन्नर को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि इलाके में अपराध रुकने के बजाय बढ़ रहा है।

किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

 

 

बदमाशों की तलाश जारी..

बाजार में गोलीकांड के बाद नंदगंजवासियों में भय एवं दहशत का माहौल कायम है। इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किन्नर पर किन लोगों ने गोली चलाई है, इसकी जांच की जा रही है। बहुत जल्द हमलावरों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि किन्नर गंगा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली चलने की इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है ।

किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।