Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

विवाद के बाद बेटी ने की मां की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

विवाद के बाद बेटी ने की मां की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई 

केटी न्यूज/चंदौली

विवाद के बाद बेटी ने की मां की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में बृहस्पतिवार को सुबह मां व बेटी आपस में लड़ गई। इस दौरान कलयुगी बेटी शशि मौर्य ने 55 वर्षी माता को पत्थर व खुरपी  से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेटी को हिरासत में ले लिया और आगे कार्रवाई में जुट गई। बताते  हैं कि पिछले कई दिनों से मृतका मां व आरोपी बेटी के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद बेटी ने की मां की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को  सुबह में मां-बेटी के बीच विवाद हो गया। विवाद के लिए दौरान आक्रोशित बेटी ने सिलबट्टे और धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसमें मां लालमनी मौर्य (55) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही हत्या की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।

विवाद के बाद बेटी ने की मां की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पर पहुचीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में भी जुटी है।  जानकारी होने के बाद सी ओ सदर राजेश राय और कोतवाल गगन राज सिंह ने मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। सदर सीओ राजेश राय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।