Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

नकली सोने के बिस्कुट व हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नकली सोने के बिस्कुट व हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज /गाजीपुर

जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजहुआ से दो तस्करों को नकली सोने के बिस्कुट तथा नकली हीरे के नग के साथ धर दबोचे गए । पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।इलाके के भुजंहुआ क्षेत्र में चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय अपने हमराही के साथ चेकिंग अभियान चला रहें थे। तभी मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर कुढ़ालम्बी तिराहे (भुजंहुआ) में पुलिसकर्मी चेकिंग करने लगे। इतने में आजमगढ़ की तरफ से दो युवकों को पैदल आते हुए देखा गया, तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। इतने में मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

नकली सोने के बिस्कुट व हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उधर उनसे भागने का कारण और नाम -पता पूछा गया, तो दोनों युवकों ने अपना नाम अंकित सिंह पुत्र स्व. दिवाकर सिंह निवासी ग्राम दानीपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया वही दूसरे युवक ने श्रेयांश सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी बलरामपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर बताया। इनकी ज़ब तलाशी ली गई तो उनके पास से चार सोने के नकली बिस्कुट व एक हीरे की नकली नग बरामद की गई।

नकली सोने के बिस्कुट व हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया की मामला सज्ञान में है, दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय, हेड का. अवधेश यादव, का. आकाश सिंह, का. शमशेर सिंह, का. रवि सरोज तथा का. सूरज बिन्द उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।