Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

ट्रेन की चपेट में आने से कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र की मौत

- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

केटी न्यूज/आरा

आरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग के पास जगदेव नगर के समीप रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से इंटर के एक छात्र की मौत हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत छात्र चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी शिक्षक चंद्र कुमार सिंह का बेटा निशांत कुमार था। वह इंटर साइंस का छात्र था और पढ़ाई करने के लिए करीब छह माह से परिवार के साथ जगदेव नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता था। उसके पिता चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निशांत आरा में चार जगह पर ट्यूशन पढ़ता था।

ट्रेन की चपेट में आने से कोचिंग जा रहे इंटर के छात्र की मौत

रोज की तरह रविवार की सुबह भी वह ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए घर से निकला था। तभी जगदेव नगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप वह पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर वे लोग पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है छात्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पिता, भाई अंकित कुमार और अमन कुमार है। बताया जा रहा है कि उसकी मां शोभा देवी की 2017 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इधर, बेटे की मौत से पिता पूरी तरह टूट चुके थे। रो-रोकर उनका बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।