Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

निर्माण एजेंसी की लापरवाही बन रही जानलेवा, चौसा ओवरब्रिज के पास एक हफ्ते में तीसरा ट्रक हादसे का शिकार

चौसा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के आसपास बदहाल सड़क अब आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। एक सप्ताह के भीतर इसी स्थान पर तीसरी बार ट्रक पलटने की घटना सामने आने के बाद निर्माण एजेंसी और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से ईंट लादकर आ रहा एक भारी ट्रक जर्जर सड़क पर संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

निर्माण एजेंसी की लापरवाही बन रही जानलेवा, चौसा ओवरब्रिज के पास एक हफ्ते में तीसरा ट्रक हादसे का शिकार

केटी न्यूज/चौसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे, धंसी हुई सड़क और उखड़ी परत के कारण भारी वाहनों का गुजरना जोखिम भरा हो गया है। इससे पहले इसी सप्ताह मार्बल से लदा ट्रक और फिर मैदा से भरा ट्रक भी यहीं दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है और वे इसे सीधी लापरवाही मान रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट लदा ट्रक जैसे ही ओवरब्रिज के समीप पहुंचा, सड़क के एक कमजोर हिस्से में पहिया फिसल गया। अचानक हुए संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया।

निर्माण एजेंसी की लापरवाही बन रही जानलेवा, चौसा ओवरब्रिज के पास एक हफ्ते में तीसरा ट्रक हादसे का शिकार

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया।ग्रामीणों और वाहन चालकों ने मांग की है कि ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने तक सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और चेतावनी बोर्ड व बैरिकेडिंग लगाई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है तथा निर्माण कंपनी को सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्माण एजेंसी की लापरवाही बन रही जानलेवा, चौसा ओवरब्रिज के पास एक हफ्ते में तीसरा ट्रक हादसे का शिकार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।