Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, आधा दर्जन घायल

महाकुंभ मेले में आने-जाने वाले वाहनों की दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि अनेक घायल हो चुके हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 5 बजे चौसा-बक्सर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गड़ही दीवाल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, आधा दर्जन घायल

महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, आधा दर्जन घायल

केटी न्यूज/चौसा

कुम्भ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो सामने से आ रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, आधा दर्जन घायल

इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी प्रवीण कुमार अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ रविवार को कुंभ स्नान के लिए गए थे। देर रात लौटते समय स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। घायलों में प्रवीण कुमार (45), उनकी पत्नी पम्मी देवी (40), धरमपुर निवासी निर्मल कुमार राय (42), उनकी पत्नी पुष्पा देवी (38), मिक्की देवी (पति अजीत राय) और विभा राय (50) शामिल हैं।

महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, आधा दर्जन घायल

प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी पम्मी देवी को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। घटना की जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा, सभी खतरे से बाहर बताये जाते है। वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले घटना की जांच कर रही है।

महाकुंभ से लौटते श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, आधा दर्जन घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।