देवल मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर

चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर देवल मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया।

देवल मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर

__ सदर अस्पताल से दोनों को वाराणसी किया गया रेफर, हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी

केटी न्यूज/राजपुर।

चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर देवल मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।घायलों की पहचान तिवाय गांव निवासी 30 वर्षीय साधु साह, पिता स्व. उमा साह तथा नागपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मंटू साह, पिता काशी साह के रूप में हुई है।बताया जाता है कि दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में रामपुर गए थे। वहां से लौटने के क्रम में मंटू साह बाइक पर अपने एक परिजन को लेकर देवल मोड़ के समीप पहुंचा।

सड़क किनारे एक दुकान पर नाश्ता करने के बाद जैसे ही वह बाइक लेकर गांव की ओर बढ़ा, उसी दौरान रामपुर की तरफ से तेज गति से आ रही साधु साह की बाइक अचानक असंतुलित होकर सामने से आ रही बाइक से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर जुट गए। स्थानीय दुकानदारों ने बिना देर किए डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर चोटों को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।