Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

गंगा में समाई स्कॉर्पियो को रेस्क्यू टीम ने निकाला, एक युवक का शव बरामद, गुस्साए ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

शुक्रवार की रात बिहार और यूपी को जोड़ने वाले पुराने वीर कुंवर सेतु पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में समा गई। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू अभियान जारी था।

गंगा में समाई स्कॉर्पियो को रेस्क्यू टीम ने निकाला, एक युवक का शव बरामद, गुस्साए ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

केटी न्यूज़/बक्सर

लगभग दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम ने दो क्रेनों की मदद से स्कॉर्पियो को गंगा से बाहर निकाला। गाड़ी में से एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह उर्फ झामु (22 वर्ष) के रूप में की गई। अर्जुन को रात में ही गंगा से निकाला गया था और तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंगा में समाई स्कॉर्पियो को रेस्क्यू टीम ने निकाला, एक युवक का शव बरामद, गुस्साए ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

स्कॉर्पियो से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो शशि सिंह के पुत्र हर्ष सिंह (22 वर्ष) का बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय हर्ष भी स्कॉर्पियो में सवार था। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम अब भी गंगा में तलाशी अभियान चला रही है।

गंगा में समाई स्कॉर्पियो को रेस्क्यू टीम ने निकाला, एक युवक का शव बरामद, गुस्साए ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

हादसे की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-84 पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और लोगों से सहयोग की अपील की। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साथ ही अन्य लापता युवक की तलाश भी जारी है।

गंगा में समाई स्कॉर्पियो को रेस्क्यू टीम ने निकाला, एक युवक का शव बरामद, गुस्साए ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।