Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

दुर्घटना में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत,बक्सर-आरा हाईवे जाम

दुर्घटना में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत,बक्सर-आरा हाईवे  जाम

- सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही पर आक्रोशित थे लोग

केटी न्यूज/डुमरांव

प्रताप सागर में फोर लेन पर एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शनिवार की शाम उसका शव पैतृक गांव प्रताप सागर लाया गया। शव आते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम करने वाले ग्रामीण फोरलेन कंपनी की लापरवाही से खासे नाराज दिखे। ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी द्वारा आनन फानन में सड़क का लोकापर्ण करा दिया गया है। लेकिन प्रताप सागर इलाके में कही भी टैªफिक सिंबल नहीं लगाया गया है। जिस कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। वही दुर्घटना को अंजाम देने वाले दूसरे बाइक के चालक की पहचान कर गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिजनों को उचित मुआबजा देने की मांग कर रहे थे।

दुर्घटना में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत,बक्सर-आरा हाईवे  जाम

इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक फोरलेन सड़क आक्रोशित लोगों के कब्जे में रहा। मिली जानकारी के अनुसार प्रताप सागर निवासी व पूर्व वार्ड सदस्य बजरंगी यादव का पुत्र चंदन यादव उम्र 19 वर्ष 2 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान ही चंदन की मौत हो गई। परिजनों द्वारा शाम में शव लाया गया। इस दौरान पहले से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। दूसरी तरफ शव आते ही परिजनों के क्रंदन चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।