Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

मँगराव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, दो गायें झुलसीं

राजपुर थाना क्षेत्र के मँगराव गांव में बुधवार की देर रात घटी एक घटना ने पूरे ग्रामीण इलाके को दहला दिया। पशुपालक किसान कमलेश राम के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से दो दुधारू गायें गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के समय किसान अपने पशुओं को चारा खिलाकर घर लौट चुके थे, और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। इसी बीच अज्ञात शरारती तत्वों ने मौका पाकर उनकी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया।

मँगराव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, दो गायें झुलसीं

केटी न्यूज/राजपुर 

घटना इतनी शांत जगह पर हुई कि शुरुआती क्षणों में किसी को भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब आग की लपटें तेज़ी से आसमान की ओर उठने लगीं, तो पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और तत्परता दिखाते हुए पास के समर्सिबल पंप को चलाकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी और भीतर बंधी दोनों गायें गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मँगराव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, दो गायें झुलसीं

मेडिकल टीम ने तुरंत दोनों गायों की जांच कर आवश्यक दवाइयाँ प्रदान कीं। साथ ही किसान को पशुओं की विशेष देखभाल और उपचार संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।ग्रामीणों का कहना है कि यह आग सामान्य नहीं लगती, बल्कि किसी शरारती तत्व की करतूत प्रतीत होती है। घटना से किसान कमलेश राम को भारी आर्थिक क्षति हुई है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।