Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

स्कूल वैन पलटी, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर काशी दास बाबा मंदिर के समीप शनिवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नया भोजपुर स्थित एक निजी स्कूल की मैजिक वाहन, जिसमें दर्जनों स्कूली बच्चे सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि पल भर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्यवश सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए।

स्कूल वैन पलटी, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर काशी दास बाबा मंदिर के समीप शनिवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नया भोजपुर स्थित एक निजी स्कूल की मैजिक वाहन, जिसमें दर्जनों स्कूली बच्चे सवार थे, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि पल भर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्यवश सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब सात बजे मैजिक वाहन काजीपुर पंचायत से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी।

स्कूल वैन पलटी, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

जैसे ही वाहन काशी दास बाबा मंदिर के पास पहुँची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलते हुए खाई में पलट गई। पलटते ही वाहन के अंदर बच्चों की चीख-पुकार गूंज उठी, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े।ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के पलटी हुई वाहन को घेर लिया और एक-एक कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ बच्चों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी के भी गंभीर रूप से घायल न होने से सभी ने राहत की सांस ली। काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ने बताया कि यदि ग्रामीण समय पर नहीं पहुँचते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्कूल वैन पलटी, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक ने स्टेयरिंग फेल होने की बात कही थी, लेकिन हादसे के बाद उसका फरार होना संदेह पैदा करता है। सूचना मिलते ही सिमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। थाना के पुलिस पदाधिकारी अर्जुन कुमार सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला है, जबकि चालक मौके पर नहीं था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।