बक्सर जिले के लिए अभिशाप बनते जा रहा गंगापुल प्रशासन मौन: बेलगाम हुए ट्रक चालकों ने ले ली दो युवकों की जान, मचा कोहराम

बक्सर जिले में फोर लेन व गंगा नदी बना नया पुल जिले वासियों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। जिसका परिणाम है कि प्रतिदिन कोई न कोई सड़क दुघर्टना में अपनी बेटे-पोते- भाई या पति को खो रहा है

बक्सर जिले के लिए अभिशाप बनते जा रहा गंगापुल प्रशासन मौन: बेलगाम हुए ट्रक चालकों ने ले ली दो युवकों की जान, मचा कोहराम

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले में फोर लेन व गंगा नदी बना नया पुल जिले वासियों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। जिसका परिणाम है कि प्रतिदिन कोई न कोई सड़क दुघर्टना में अपनी बेटे-पोते- भाई या पति को खो रहा है। बुधवार की रात भी जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी। पहली पहली दुर्घटना नगर थाना से महज सौ मीटर की दुरी पर हुई।

किला मैदान के पास के हुई। जब दाह-संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र के मृतक विक्की ठाकुर 30 के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी ट्रक को व चालक को गोलंबर पकड़ लिया।

वहीं दुसरी घटना अद्यौगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर से है जहाँ एनएच 922 पर हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी नारायण दुबे(35वर्ष) को रौंद दिया। घायल नारायण दुबे को अस्पताल ले जाया गया। जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों हुदय विदारक घटनाएं रात 10-11 बजे की बताई जा रही है। दोनों घरों में घटना की सूचना के बाद कोहराम मच गया। वहीं पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।