करंट की चपेट में प्रधानाध्यापक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

धनसोई थाना क्षेत्र के खरहना गांव निवासी एवं राजपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जैतपुरा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

करंट की चपेट में प्रधानाध्यापक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

केटी न्यूज/बक्सर।

धनसोई थाना क्षेत्र के खरहना गांव निवासी एवं राजपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जैतपुरा के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार राम सोमवार की सुबह विद्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वे घर में कपड़ा प्रेस कर रहे थे। बताया जाता है कि प्रेस करने के दौरान अचानक वे विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अशोक कुमार राम राजपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जैतपुरा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक व्याप्त हो गया। शिक्षकों एवं छात्रों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ग्रामीणों ने भी उनके निधन को गांव और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।