आकाशीय बिजली से राजपुर में महिला तो चौसा में युवक की मौत

देर शाम घनघोर बादल व तेज कड़क के साथ बारिस शुरू होने से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले के राजपुर व चौसा में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनो शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम राजपुर में धान रोपनी करने गई एक 45 वर्षीय महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

आकाशीय बिजली से राजपुर में महिला तो चौसा में युवक की मौत

केटी न्यूज/बक्सर 

देर शाम घनघोर बादल व तेज कड़क के साथ बारिस शुरू होने से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले के राजपुर व चौसा में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनो शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम राजपुर में धान रोपनी करने गई एक 45 वर्षीय महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

उक्त महिला मंगराव गांव निवासी भूखन राय की पत्नी शारदा देवी अन्य महिलाओं के साथ खेतों में धान रोपने गई थी। शाम चार बजे के आसपास अचानक घनघोर बादल छाया हुआ था। तेज कड़क के साथ बारिस शुरू हो गई। इसी समय तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली कड़की  जिसके चपेट में शारदा देवी आ गई। बजली कड़कने के साथ उक्त महिला खेतो में गिर पड़ी। आनन-फानन में उक्त महिला को इलाज के लिए राजपुर सीएचसी ले जाया गया।

जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसी दौरान मुफस्सिल थाना के बघेलवा गांव में संजय चौहान के 28 वर्षीय पुत्र रामप्रीत चौहान अपने खेतों में खाद डालने गए थे। इसी बीच तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में आने से युवा किसान की मौत हो गई। हालांकि, उक्त युवक को आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए चौसा सीएचसी ले जाया गया  जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। इस घटना की जानकारी पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर गोंड ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी फाई। वही, राजपुर थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित परिवार के सदस्य उक्त महिला के इलाज के लिए सीएचसी आए थे। जिसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।