Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल रामपुर में छाया मातम

दशहरा की खुशियां रामपुर गांव में मातम में बदल गईं। गुरुवार की रात लगभग दो बजे आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के फ्लाईओवर के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल रामपुर में छाया मातम

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल रामपुर में छाया मातम

केटी न्यूज/केसठ 

जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी दीपक कुमार उर्फ गुड्डू पासवान का पुत्र राज रौशन उर्फ ढेमन (उम्र 18 वर्ष), शिवनारायण पासवान का पुत्र संदीप कुमार (18 वर्ष) तथा इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भेलीपुर निवासी ददन पासवान का पुत्र राजेश कुमार (22 वर्ष) बाइक पर सवार होकर आरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर बुरी तरह घायल हो गए।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल रामपुर में छाया मातम

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राज रौशन को मृत घोषित कर दिया। संदीप और राजेश का इलाज जारी है।राज रौशन का शव जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह साधारण परिवार से था और ट्रैक्टर चलाकर घर का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल रामपुर में छाया मातम

उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मां रीता देवी, छोटे भाई ऋतिक और कृतिक तथा बहन संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।इसी बीच गुरुवार की रात रामपुर गांव के राम असरे दास के पुत्र नारायण राम (उम्र 49 वर्ष) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार शोकाकुल है और गांव में मातमी माहौल व्याप्त है।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल रामपुर में छाया मातम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।