Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

जलेबी खाने से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, दुकान को किया गया सील

आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक जलेबी की दुकान से जलेबी खाकर दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी

जलेबी खाने से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, दुकान को किया गया सील

केटी न्यूज़/आरा 

आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक जलेबी की दुकान से जलेबी खाकर दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी, जिसके बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद संबंधित जलेबी की दुकान को सील कर दिया गया, और जलेबी बनाने के सामान को जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आरा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बाबू बाजार की जलेबी दुकान की है, जहां अलग-अलग स्थानों से आए लोगों ने जलेबी खरीदी थी। जलेबी खाने के महज 10 मिनट बाद ही इन सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ी और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जलेबी खाने के बाद तबीयत बिगड़ने वाले लोगों को देखकर यह स्पष्ट हुआ कि सभी ने एक ही दुकान से जलेबी खरीदी थी, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर सभी को इमरजेंसी इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। आरा सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि मरीजों की तबीयत फूड प्वाइजनिंग के कारण बिगड़ी है, और सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल, सभी की हालत खतरे से बाहर है।

जलेबी खाकर बीमार पड़ने वालों में मारुति नगर निवासी 27 वर्षीय विशाल सिंह, मझौवा निवासी गोलू कुमार (18), आयुषी कुमारी (10), रूबी देवी (32), नवादा निवासी शत्रुध्न तिवारी (28), शांति कुंवर (70), अंकित दुबे (16), सुनीता देवी (45), अप्पू दुबे (35) शामिल हैं। यह घटना स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के लिए एक गंभीर मुद्दा बन गई है, और इस पर कड़ी जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।