गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा वार, स्कॉर्पियो से 554 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सोनवर्षा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरपुरी पेट्रोल पंप के समीप एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन से कुल 554 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में शराब लदी स्कॉर्पियो के साथ एक बाइक भी जब्त की गई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा वार, स्कॉर्पियो से 554 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरपुरी पेट्रोल पंप के समीप एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन से कुल 554 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में शराब लदी स्कॉर्पियो के साथ एक बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पडरिया निवासी विकास कुमार, चातर निवासी सोनू कुमार तथा दुल्हीनगंज निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी के नेटवर्क पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और अमरपुरी पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।