Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी
Keshav Times

बीपीएल कार्डधारी महिलाओं से ठगी करने वाली गिरफ्तार

धनसोई पुलिस ने एक महिला को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की बीपीएल श्रेणी में आने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री योजना के तहत हर महीने 200 रूपए दिलवाने का झांसा दे ठगी का आरोप है।

बीपीएल कार्डधारी महिलाओं से ठगी करने वाली गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

धनसोई पुलिस ने एक महिला को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की बीपीएल श्रेणी में आने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री योजना के तहत हर महीने 200 रूपए दिलवाने का झांसा दे ठगी का आरोप है।

मिली जानकारी के मुताबिक धनसोई के रहने वाले अनिल कुमार की पत्नी अनिता देवी गांव की महिलाओं के बीच बताया कि बीपीएल कार्डधारी महिलाओं को प्रधानमंत्री योजना के तहत प्रतिमाह दो सौ रुपए मिलेगा। इसे लेकर कुछ चुनिंदा बैंकों में एकाउंट और नया सीम होना चाहिए। इसे लेकर क्षेत्र के करीब 30 से 35 महिलाओं से उनका आधार कार्ड लेकर चुनिंदा बैंकों में एकांउट खोलवाया गया। उक्त एकाउंट में बगैर किसी के जानकारी के 13 हजार रुपए आया था। उक्त पैसा निकालने के लिए महिलाओं से दस हजार रुपए की मांग किया जाने लगा। महिलाओं को जब शक हुआ तो पीड़ित महिलाओं ने अपने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया जिसमें अवैध तरीके से पैसों के ट्रांजेक्शन की बात सामने आई। पीड़ित महिलाओं ने मामले को लेकर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

डीएसपी रजिया सुल्ताना ने बताया कि साइबर अपराध के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।