Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

इंटरनेशन वुशु चैंपियन दीक्षा का जिले में हुआ भव्य स्वागत

विगत दिनों जॉर्जिया के बटुमि में आयोजित ओपन इंटरनेशनल वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत देश को सम्मान दिलाने वाली बक्सर की बेटी दीक्षा कुमारी अपने वतन के बाद अपनी मिट्टी पर लौटी तो उसका बक्सर स्टेशन पर भारी संख्या में जुटे लोगों द्वारा धूमधाम व भव्य तरीके से स्वागत किया गया। जहा पहले राष्ट्रीय धुन बजाए गए, उसके बाद फूल बरसाए गए।

इंटरनेशन वुशु चैंपियन दीक्षा का जिले में हुआ भव्य स्वागत

- दीक्षा ने कहा इस जीत ने मुझे आगे की राह भी खोल दी, अब एशियन व ओलंपिक में गोल्ड जीतना है सपना

केटी न्यूज/बक्सर  

विगत दिनों जॉर्जिया के बटुमि में आयोजित ओपन इंटरनेशनल वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत देश को सम्मान दिलाने वाली बक्सर की बेटी दीक्षा कुमारी अपने वतन के बाद अपनी मिट्टी पर लौटी तो उसका बक्सर स्टेशन पर भारी संख्या में जुटे लोगों द्वारा धूमधाम व भव्य तरीके से स्वागत किया गया। जहा पहले राष्ट्रीय धुन बजाए गए, उसके बाद फूल बरसाए गए।

इस स्वागत समारोह में जहा आम नागरिक तो थे जिले बेटी के स्वागत में उसके परिजन सीनियर वुशु खिलाड़ी बहन निधि, पिता बलवंत सिंह, चाचा विनय सिंह और बिकु सिंह समेत ग्रामवासी शामिल थे। लोगों ने फूल-मालाओं से दीक्षा का स्वागत किया और फिर पूरे नगर में जुलूस निकाला गया। उस समय नगर में पूरा माहौल प्रफुल्लित रहा। जहा नगर भ्रमण के दौरान उमंग, उत्साह से लवरेज लोगों ने प्रतिभावान बेटी के फोटो खींचने की होड़ लगी रही। वही, दीक्षा ने इस उपलब्धि व खुशी के क्षण में सभी का आभार प्रकट किया। उसने कहा इस सफलता व अपने मिट्टी के लोगों की खुशी देख भावुक हो गई। उसने कहा उसका सपना था कि वह अपने देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती है। उसने बताया कि वह आगे एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। इसके लिए उसे कड़ी मिहनत करनी पड़ेगी जो करेगी।  दीक्षा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बहन को दी। साथ ही उसने कहा उसके परिजन और पूरे जिले वासियों का प्यार मिला है। विगत कई वर्षों से उसने अपनी बड़ी बहन निधि कुमारी के मार्गदर्शन में प्रैक्टिस की, पिता का पूर्ण सहयोग ने उसे इस मुकाम तक पहुंचा दिया। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों खासकर महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर वे हिम्मत करके आगे बढ़ेंगी तो परिवार और समाज उनके साथ खड़ा रहेगा। बक्सर जिला वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने दीक्षा की सफलता की सराहना की और कहा कि इस उपलब्धि ने न सिर्फ बक्सर, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने आशा जताई कि दीक्षा आगामी एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी इसी प्रकार अपना परचम लहराएंगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।