Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सफाई कर्मियों के खाते से राशि निकाल सवा लाख गबन करने वाले धनसोई मुखिया गिरफ्तार, भेंजे गए

धनसोई के मुखिया तुलसी साह द्वारा अपने पंचायत के सफाई कर्मियों को मिलने वाले वेतन को गबन करने को लेकर की गई प्राथमिकी के आधार पर धनसोई पुलिस मुखिया व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश हेतु भेज दिया गया।

सफाई कर्मियों के खाते से राशि निकाल सवा लाख गबन करने वाले धनसोई मुखिया गिरफ्तार, भेंजे गए

केटी न्यूज/बक्सर   

धनसोई के मुखिया तुलसी साह द्वारा अपने पंचायत के सफाई कर्मियों को मिलने वाले वेतन को गबन करने को लेकर की गई प्राथमिकी के आधार पर धनसोई पुलिस मुखिया व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश हेतु भेज दिया गया। पुलिस ने बताया धनसोई पंचायत के सभी वार्डाे में नियुक्त सफाई कर्मीयों द्वारा धनसोई थाना को एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमे मुखिया तुलसी साह द्वारा सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान हेतु फिनो बैंक में खाता खुलवाया व उसका एटीएम अपने पास रख लिया।

सफाई कर्मियों के खाते से राशि निकाल सवा लाख गबन करने वाले धनसोई मुखिया गिरफ्तार, भेंजे गए

बाद में वह व उसके सहयोगी छठ्दू राम का पुत्र मुकेश राम से मिलकर एटीएम के माध्यम से पांच सफाईकर्मियों के खाते से 25-25 हजार रुपये कुल सवा लाख की राशि निकाल गबन कर लिया गया। इस बाबत उनसे पूछने पर सफाई कर्मी के पद से हटाने की धमकी दी गई। हालांकि, सफाईकर्मी थोड़े देर के लिए डर गए। फिर इन लोगों द्वारा अपने हक के पैसे के लिए हिम्मत जुटा थाने गए और थाने में आवेदन दिया गया। जहा आवेदन पर पुलिस द्वारा अनुसंधान करते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाया।

सफाई कर्मियों के खाते से राशि निकाल सवा लाख गबन करने वाले धनसोई मुखिया गिरफ्तार, भेंजे गए

जिसमे सारे तथ्य सही पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने धनसोई मुखिया तुलसी साह व उसके सहयोगी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके यह से 17 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस रिलीज़ के आधार पर बताया सफाई कर्मियों द्वारा दिये गए आवेदन पर जांच की गई।बजह तकनीकी साक्ष्यों से मामले का तथ्य सही पाए जाने पर मुखिया व उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।