Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

धान कुटाई के दौरान मशीन की चपेट में महिला जख्मी, मौत

धनकुटी मशीन से धान की कुटाई के दौरान एक महिला की साड़ी मशीन के बेल्ट में फंस गई, जिससे महिला तेज गति से चल रही मशीन की चपेट में आ गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना सोमवार को धनसोई थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन उसने रस्ते में ही दम तोड दिया।

धान कुटाई के दौरान मशीन की चपेट में महिला जख्मी, मौत

 - धनसोई थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है घटना

 -फॉरेंसिक टीम की जांच में हुई दुर्घटना की पुष्टि

केटी न्यूज/ बक्सर

धनकुटी मशीन से धान की कुटाई के दौरान एक महिला की साड़ी मशीन के बेल्ट में फंस गई, जिससे महिला तेज गति से चल रही मशीन की चपेट में आ गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना सोमवार को  धनसोई थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है। परिजन आनन  फानन में उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन उसने रस्ते में ही दम तोड दिया।

धान कुटाई के दौरान मशीन की चपेट में महिला जख्मी, मौत

मिली जानकारी के अनुसार, चकिया गांव निवासी हीरालाल सिंह की 38 वर्षीय पत्नी निराशा देवी अपने घर के सामने धान कूट रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी मशीन के बेल्ट में फंस गई, जिससे वह मशीन की ओर खिंच गईं। जब तक मशीन को रोका जाता, तब तक निराशा देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।शुरू में यह संदेहास्पद मामला माना जा रहा था। पुलिस भी घटना पर संदेश जाता रही थी। धनसोई थाना अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने इस मामले के गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम का सहारा लिया।

धान कुटाई के दौरान मशीन की चपेट में महिला जख्मी, मौत

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की, जिसमें यह दुर्घटना साबित हुई।थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभ में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ था, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मामला पूरी तरह दुर्घटना का था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग महिला के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे और प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।