Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर प्रतापसागर मुख्य चट्टी पर एक पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम करीब 3.30 बजे की है। ग्रामीणों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप को पकड़ क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, पिकअप चालक मौके का फायदा उठा भागने में सफल रहा।

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

- एनएच 922 पर स्थित प्रताप सागर मेथोडिस्ट अस्पताल के गेट के सामने की है घटना

- ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ किया क्षतिग्रस्त, चालक फरार

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर प्रतापसागर मुख्य चट्टी पर एक पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम करीब 3.30 बजे की है। ग्रामीणों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप को पकड़ क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, पिकअप चालक मौके का फायदा उठा भागने में सफल रहा।

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

इसकी जानकारी मिलते ही नया भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले मेथोडिस्ट अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं, इस दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप वैन को पुलिस ने अपने अभिरक्षा में ले लिया है। पिकअप के रजिस्टेªशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान चिलहरी निवासी छोटन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। वह वर्षों से झारखंड के धनबाद में रहता था तथा पिछले छह-सात महीने से गांव आया था। मिली जानकारी के अनुसार वह शाम में अपनी बाइक से गांव से डुमरांव जाने के लिए निकला था। जैसे ही गांव से निकल एनएच 922 पर पहुंचा कि बक्सर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया।

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी।बता दें कि हाल के दिनों में एनएच 922 पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं, नया भोजपुर थाना क्षेत्र का प्रताप सागर इलाका दुर्घटनाओं का जोन बन गया है। 

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्रताप सागर में एक व्यक्ति के दुर्घटना का शिकार होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप को अभिरक्षा में ले चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पिकअप के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।