राजपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार निलंबित, एसपी के अनुशंसा पर डीआईजी ने की निलंबन की कार्रवाई

राजपुर थाने के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार को एसपी शुभम आर्य की अनुशंसा पर शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश ने निलंबित कर दिया है।

राजपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार निलंबित, एसपी के अनुशंसा पर डीआईजी ने की निलंबन की कार्रवाई

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर थाने के निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार को एसपी शुभम आर्य की अनुशंसा पर शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ सत्य प्रकाश ने निलंबित कर दिया है।

बता दें कि राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार की तड़के हुए नरसंहार में थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। वहीं, पीड़ित पक्ष बार-बार थानाध्यक्ष व अभियुक्तो के सांटगाठ का आरोप लगा रहा था। पीड़ित पक्ष का कहना था कि थानाध्यक्ष मुख्य अभियुक्त संतोष व मनोज यादव से मिले है तथा पुलिस के सह पर ही उनलोगों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यही नहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में भी उनकी उदासीनता सामने आई थी, जिसके बाद एसपी ने उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा डीआईजी से की थी। जिसके बाद मंगलवार को डीआईजी ने उनपर निलंबन की गाज गिराई है। महकमे के इस कार्रवाई के बाद पीड़ित पक्ष में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। पीड़ित पक्ष की माने तो अब उन्हें न्याय मिल जाएगा।

गौरतलब हो कि शनिवार की सुबह अहियापुर में पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव व पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर गांव में मौत का खुला खेल खेला था। गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अभी भी जीवन व मौत से जूझ रहे है। घटना के बाद से ही तत्कालीन थानाध्यक्ष संतोष कुमार की भूमिका पर सवाल उठ रहा था। अब विभाग द्वारा उनपर गाज गिराए जाने से पीड़ितो के आरोपों की पुष्टि हो गई है।