डुमरांव में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, फॉगिंग नहीं होने से लोग परेशान

शहर में जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे नगरवासियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि शाम होते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। मच्छरों के काटने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

डुमरांव में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, फॉगिंग नहीं होने से लोग परेशान

केटी न्यूज/डुमरांव।

शहर में जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे नगरवासियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि शाम होते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। मच्छरों के काटने से लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के पास सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद मच्छरों के नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कई नागरिकों ने बताया कि नगर परिषद के पास फॉगिंग मशीन मौजूद है, जिसके माध्यम से नियमित दवा का छिड़काव कर मच्छरों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है।

नगरवासियों ने आरोप लगाया कि शहर में नियमित रूप से कूड़ा उठाव नहीं हो रहा है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साथ ही नालियों की सफाई भी समय पर नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जो मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है।लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द फॉगिंग कराई जाए और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। साथ ही नियमित कूड़ा उठाव, नालियों की सफाई और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।