Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निगरानी, नैनीजोर थाना का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा से सटे इलाकों में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने नैनीजोर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों तथा लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निगरानी, नैनीजोर थाना का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण

केटी न्यूज/डुमरांव

उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा से सटे इलाकों में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने नैनीजोर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों तथा लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बैठा से थाना में दर्ज मामलों की स्थिति और उनकी जांच की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों पर चिंता जताते हुए निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निगरानी, नैनीजोर थाना का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण

उन्होंने कहा कि हर मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच से ही आम लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा मजबूत होता है।निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों और मालखाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने की हिदायत दी।एसडीपीओ ने कहा कि नैनीजोर थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटा होने के कारण यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निगरानी, नैनीजोर थाना का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्ती अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा वाहन जांच को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाने पर भी बल दिया। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना समय रहते मिल सके और उस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण के दौरान थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे।

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निगरानी, नैनीजोर थाना का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।