चौसा में जश्न का रंग, रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज माने जाने वाले माननीय उपेंद्र कुशवाहा का 66वां जन्मदिन शुक्रवार को चौसा में उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया गया। चौसा स्टेशन के समीप त्रिशूल ईंट-भट्ठे के पास आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

चौसा में जश्न का रंग, रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

__ केक काटने से आगे बढ़कर संगठन विस्तार और सामाजिक संघर्ष का लिया गया संकल्प

केटी न्यूज/चौसा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज माने जाने वाले माननीय उपेंद्र कुशवाहा का 66वां जन्मदिन शुक्रवार को चौसा में उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया गया। चौसा स्टेशन के समीप त्रिशूल ईंट-भट्ठे के पास आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम का नेतृत्व रालोमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा ने किया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उपेंद्र कुशवाहा के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और राजनीतिक सफलता की कामना की गई।

लेकिन यह आयोजन केवल औपचारिक बधाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक प्रतिबद्धता के मंच के रूप में भी देखा गया।कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा शोषित, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते आए हैं। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार बताया और कहा कि कुशवाहा के नेतृत्व में रालोमो ने हमेशा सड़क से लेकर संसद तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है।वक्ताओं ने यह भी कहा कि समान अवसर, सामाजिक न्याय और सम्मानजनक जीवन की लड़ाई में उपेंद्र कुशवाहा का योगदान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन के रूप में देखा जाना चाहिए। उनके विचार और संघर्ष आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में संगठन को और मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बबन कुशवाहा, बिहारी पासवान, जिला परिषद सदस्य मनोज कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, अमरेश कुशवाहा, प्रेमचंद्र कुशवाहा, छुठुलाल मौर्य, मनीष कुशवाहा सहित चौसा प्रखंड के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम आपसी सौहार्द और संगठनात्मक ऊर्जा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।