पीएनजी आपूर्ति जल्द शुरू, गैस व्यवस्था हो रही सामान्य: डीएम

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संकट प्रबंधन समूह एवं रसोई गैस आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पाइपलाइन गैस (पीएनजी) और एलपीजी की उपलब्धता, विस्तार तथा आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

पीएनजी आपूर्ति जल्द शुरू, गैस व्यवस्था हो रही सामान्य: डीएम

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संकट प्रबंधन समूह एवं रसोई गैस आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पाइपलाइन गैस (पीएनजी) और एलपीजी की उपलब्धता, विस्तार तथा आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि डुमरांव प्रखंड में पाइपलाइन गैस की आपूर्ति स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल माह में संबंधित प्राधिकरण द्वारा इसकी जांच पूरी कर ली गई थी।

जांच के दौरान जो कमियां बताई गई थीं, उनका निराकरण कर 27 अप्रैल को पुनः स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। विभागीय टीम की ओर से आपूर्ति शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।बक्सर अनुमंडल क्षेत्र में पाइपलाइन गैस के विस्तार को लेकर जिला विनियामक केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। इसके लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर दिया गया है। अन्य प्रस्तावित स्थलों के लिए भी अनापत्ति प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी स्वयं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर रही हैं।

समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि जिले में रसोई गैस एवं व्यावसायिक गैस की आपूर्ति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। गैस से संबंधित शिकायतों में भी कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति भी जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर सुचारू रूप से जारी है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।