बिहार बजट 2026 विकास का नया रोडमैप, आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ - रवि उज्ज्वल कुशवाहा
बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 का बजट राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड डुमरांव के पूर्व विधानसभा प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का ठोस आधार भी तैयार करता है।
-- जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा बोले शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मिली नई रफ्तार
केटी न्यूज/डुमरांव
बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 का बजट राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड डुमरांव के पूर्व विधानसभा प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का ठोस आधार भी तैयार करता है।रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और नया बजट उसी विकास यात्रा को और गति देने वाला है।

उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 30 हजार करोड़ रुपये अधिक है। यह वृद्धि राज्य की बढ़ती आर्थिक क्षमता और विकासोन्मुख सोच को साफ तौर पर दर्शाती है।उन्होंने कहा कि बजट का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय जैसे अहम क्षेत्रों पर है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी। खासकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

रवि उज्ज्वल ने कहा कि यह बजट ‘ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान’ के मूल मंत्र पर आधारित है, जो बिहार को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिहार की आर्थिक विकास दर लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले वर्ष में इसके 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने बताया कि सात निश्चय योजनाओं के तहत बिहार को विकसित राज्य बनाने का जो लक्ष्य तय किया गया है, यह बजट उसे साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने विश्वास जताया कि नई सरकार पहले से अधिक ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और इस बजट का सीधा लाभ राज्य की आम जनता तक पहुंचेगा।
