Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कटहल नाला पुल का ज्वाइंट धंसने से आवागमन प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से बढ़ा जाम

बलिया। शहर के पास कटहल नाला पुल के ज्वाइंट का एक हिस्सा गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब धंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

कटहल नाला पुल का ज्वाइंट धंसने से आवागमन प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से बढ़ा जाम

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। शहर के पास कटहल नाला पुल के ज्वाइंट का एक हिस्सा गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब धंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इसके बाद पूरे दिन ट्रैफिक पुलिस परेशान दिखी। दरअसल, धंसने का कारण ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही थी। अगर ट्रैफिक पुलिस ने रिपेयरिंग के दौरान सही से ड्यूटी निभाई होती, तो बड़े वाहन उस हिस्से से नहीं गुजरते और ज्वाइंट नहीं धंसता, जिससे आवागमन पर असर नहीं पड़ता।

आपको बता दें कि माल्देपुर मोड़ से लेकर कदम चौराहा तक एनएच-31 को टू-लेन बनाने का काम चल रहा है। इसी दौरान कटहल नाला पुल के पास नया पुल भी बन रहा है, जिससे एप्रोच मार्ग प्रभावित हुआ है। पुल के पास मिट्टी हटाए जाने से पुराने पुल का एप्रोच मार्ग कमजोर हो गया था। हालांकि, इंजीनियरों ने रिपेयरिंग कर दी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण बड़े वाहन रिपेयरिंग जगह से गुजर गए, जिससे ज्वाइंट पूरी तरह से धंस गया और स्थिति बिगड़ गई। इसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

वन वे बनाकर सुरक्षा की कोशिश

बलिया। पुल के ज्वाइंट के धंसने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-31 को वन वे बना दिया, जिससे जाम और भी बढ़ गया। राहगीरों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का हल नहीं निकाला गया, तो बलिया शहर जाम की स्थिति में फंसा रहेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।