डुमरांव में शिक्षा मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
बक्सर की ओर बढ़ते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के काफिले को रविवार को डुमरांव के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं के उत्साह ने कुछ देर के लिए ठहरने पर मजबूर कर दिया। युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ से शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।

__ बक्सर रवाना होने के दौरान दीपक यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन, शिक्षा और रोजगार को लेकर युवाओं ने जताई उम्मीद
केटी न्यूज/डुमरांव।
बक्सर की ओर बढ़ते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के काफिले को रविवार को डुमरांव के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं के उत्साह ने कुछ देर के लिए ठहरने पर मजबूर कर दिया। युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ से शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और नारों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया।शिक्षा मंत्री पटना से बक्सर में आयोजित रामलीला समिति के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके डुमरांव के समीप पहुंचते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। भारत माता की जय और भाजपा के समर्थन में लगे नारों के बीच युवाओं का उत्साह देखते ही बना।

स्वागत कार्यक्रम में संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और युवा वर्ग की भागीदारी खास तौर पर चर्चा का विषय रही।मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि कार्यकर्ताओं और युवाओं का स्नेह ही संगठन की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने वाला उत्साह उन्हें और बेहतर ढंग से काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वागत के लिए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं के प्रति आभार जताया।वहीं, युवा नेता दीपक यादव ने कहा कि बिहार में शिक्षा को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना भी समय की प्रमुख जरूरत है। शिक्षा मंत्री के बक्सर आगमन से युवाओं में खासा उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि जिले की शैक्षणिक जरूरतों पर भी सरकार का विशेष ध्यान रहेगा।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता शक्ति राय, अभिषेक रंजन, शिवजी शर्मा, रोहित सिंह, मुखिया सिंह कुशवाहा, संटू मित्रा, रवि शंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, अमित पाठक, राजा यादव, राहुल सूर्यवंशी, मिथुन यादव, आशीष खरवार, छोटू कुमार, विष्णु शंकर सोनी, सुशील ठाकुर, मृत्युंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

