आंधी-बारिश से कई जगह बिजली व्यवस्था ठप, शिवपुर में टूटे पांच पोल

शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। ग्रामीण इलाकों में कई बड़े पेड़ और डालियां टूटकर बिजली के खंभों पर गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर सड़कों पर भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।आंधी-पानी थमने के बाद विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई।

आंधी-बारिश से कई जगह बिजली व्यवस्था ठप, शिवपुर में टूटे पांच पोल

केटी न्यूज/केसठ। 

शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। ग्रामीण इलाकों में कई बड़े पेड़ और डालियां टूटकर बिजली के खंभों पर गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर सड़कों पर भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।आंधी-पानी थमने के बाद विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हालांकि शिवपुर पश्चिमी गांव में नीम के पेड़ की मोटी डाली बिजली लाइन पर गिरने से चार से पांच बिजली पोल टूट गए, जिसके कारण शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही शिवपुर में भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं प्रशासन के अनुसार आंधी-पानी के दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।