Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

रेलयात्री कल्याण समिति की ओर से रविवार को टुड़ीगंज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रेलवे से जुड़ी जनसेवा, पूर्व सैनिकों के उत्कृष्ट योगदान और मीडिया जगत की उपलब्धियों के लिए कई प्रमुख व्यक्तियों एवं पत्रकारों को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

__ डीआरयूसीसी सदस्य मनोनीत होने पर डॉ. सुधीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय समता पुरस्कार से सम्मानित रामनाथ सिंह व हरिशंकर यादव तथा 50 हजार फॉलोअर्स पूरे करने पर राजबली गोंड को मिला सम्मान

केटी न्यूज/डुमरांव। 

रेलयात्री कल्याण समिति की ओर से रविवार को टुड़ीगंज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रेलवे से जुड़ी जनसेवा, पूर्व सैनिकों के उत्कृष्ट योगदान और मीडिया जगत की उपलब्धियों के लिए कई प्रमुख व्यक्तियों एवं पत्रकारों को फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के शाखा अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता इमरान खान ने किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया।

रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

वहीं, बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह एवं अनुमंडल अध्यक्ष सेना मेडल हरिशंकर सिंह यादव को राष्ट्रीय समता पुरस्कार मिलने पर सम्मान दिया गया। गुम भारत न्यूज के संपादक राजबली गोंड को 50 हजार फॉलोअर्स पूरे होने पर सम्मानित किया गया। साथ ही कई अन्य चैनलों के संपादकों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रेलयात्री कल्याण समिति, पूर्व सैनिक संघ और मीडिया के साथियों का एक मंच पर सम्मान होना गौरव की बात है। यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति के सदस्यों द्वारा निस्वार्थ एवं ईमानदारी से किए जा रहे प्रयासों का प्रतिफल उन्हें डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी है।

रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

रामनाथ सिंह ने कहा कि सेना में उत्कृष्ट कार्य और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर राष्ट्रीय समता पुरस्कार के लिए चयन हुआ। बिहार से चयनित तीनों व्यक्ति बक्सर जिले के निवासी हैं। राजबली गोंड ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए इसे आजीवन याद रखने की बात कही। आयोजन में कामेंद्र सिंह, महेंद्र प्रसाद, रासबिहारी राय, सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, अनिल सिंह, कुमार रामावतार, संजय राम, विजेंद्र सिंह यादव, गोविंद जायसवाल, मनोज सिंह, शंभू चौरसिया, सिद्धनाथ दुबे, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद उर्फ उपकारी बाबा, बाला यादव, मुन्ना ठाकुर, रामचंद्र शर्मा सहित समिति, पूर्व सैनिक संघ और मीडिया के कई सदस्य उपस्थित रहे।

रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।