केसठ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का वरीय उप समाहर्ता ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बुधवार को वरीय उप समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी केसठ, आलोक नारायण वत्स द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय केसठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, जनसेवा से संबंधित योजनाओं की प्रगति तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में श्री वत्स ने दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की।

केसठ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का वरीय उप समाहर्ता ने किया औचक निरीक्षण,  दिए आवश्यक निर्देश

केटी न्यूज/केसठ। 

बुधवार को वरीय उप समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी केसठ, आलोक नारायण वत्स द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय केसठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, जनसेवा से संबंधित योजनाओं की प्रगति तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में श्री वत्स ने दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के रख रखाव एवं फाइलों के संधारण की भी जांच की गई। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने तथा डिजिटल रिकॉर्ड को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति पंजी की भी जांच की गई और सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर बायोमेट्रिक के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का सख्त निर्देश दिया गया।

वरीय उप समाहर्ता ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मियों में हलचल बनी रही। इसी कड़ी में प्रखंड परिसर स्थित निर्माणाधीन सीएचसी अस्पताल का निरीक्षण किया तथा एजेंसी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। तथा समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।