Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

"बलिया पुलिस ने ट्रक और एक्सयूवी कार से 282 लीटर अवैध शराब बरामद, 9 गिरफ्तार"

एसओजी, सर्विलांस टीम और सिकन्दरपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार की दोपहर बिच्छीबोझ मोड़ से एक ट्रक और एक्सयूवी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया

"बलिया पुलिस ने ट्रक और एक्सयूवी कार से 282 लीटर अवैध शराब बरामद, 9 गिरफ्तार"

केटी न्यूज़ / बलिया

बलिया। एसओजी, सर्विलांस टीम और सिकन्दरपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार की दोपहर बिच्छीबोझ मोड़ से एक ट्रक और एक्सयूवी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन वाहनों से विभिन्न ब्रांड की 192 बोतलें और 768 पाउच आफिसर च्वाइस ब्रांड की शराब, कुल 282 लीटर शराब बरामद की गई।

ट्रक और कार को सीज कर दिया गया, जबकि गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया गया। आरोपियों ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि वे एक्सयूवी कार में अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार (पुत्र संतोष राय), अंकित कुमार (पुत्र प्रमोद कुमार), राजकुमार (पुत्र जयकिशोर राय), सरोज कुमार (पुत्र रंगलाल चौधरी), आलोक कुमार (पुत्र जलान्धर यादव), बीर कुमार चौधरी (पुत्र वीरेन्द्र चौधरी), अनुराग कुमार (पुत्र भगवान राम), राजकुमार चंदन (पुत्र शत्रुघ्न सिंह कुशवाहा), और रामानुज उपाध्याय (पुत्र स्वं. जगन्नाथ उपाध्याय) शामिल हैं। सभी आरोपी बिहार राज्य के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।