Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

कुख्यात ने पुलिस पर चलाई गोली जबाबी कार्रवाई में घायल

कुख्यात ने पुलिस पर चलाई गोली जबाबी कार्रवाई में घायल

- दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/बलिया 

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नीबू सरदासपुर चट्टी के पास गुरुवार की भोर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गयी। जिसमे आरोपी सुनील सिंह के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनो बदमाश वाहन लूट और चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस की माने तो रसड़ा के नींबू चट्टी काली मंदिर के पास बिहार के बदमाशों से एसएचओ हिमेन्द्र सिंह की टीम से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान आरोपी सुनील सिंह के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश मुकेश चौधरी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश सुनील और मुकेश सिवान के नामी ऑटो लिफ्टर है। बताया जा रहा है कि सुनील और मुकेश चौधरी सिवान जिले के शातिर अपराधी है। दोनो बदमाश ऑटो लिफ्टिंग गैंग के सदस्य बताये जा रहे है। ये दोनों देवरिया में भी कई घटनाओं में वांछित है। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।